डेरा बस्सी के बीजेपी नेता मुकेश गांधी ने अश्विनी शर्मा को कार्यकारी प्रधान बनने पर दी बधाई
डेरा बस्सी: भारतीय जनता पार्टी पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए अश्विनी शर्मा को पार्टी का नया कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर डेरा बस्सी के वरिष्ठ भाजपा नेता, एडवोकेट मुकेश गांधी ने खुशी जाहिर की है। एडवोकेट मुकेश गांधी, जो कि स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर बीजेपी पंजाब हैं, साथ ही नगर कौंसिल डेरा बस्सी के पूर्व प्रधान और बार एसोसिएशन डेरा बस्सी के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं, उन्होंने कहा कि अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मज़बूती मिलेगी।
एडवोकेट गांधी ने कहा कि अश्विनी शर्मा को कार्यकारी प्रधान बनाए जाने से पार्टी के उन निष्ठावान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिन्होंने हमेशा संगठन को मज़बूत करने के लिए मेहनत की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला भाजपा हाई कमान का दूरदर्शी कदम है, जो पुराने और ईमानदार कार्यकर्ताओं को उनका बनता हुआ मान-सम्मान दिलाने के लिए किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में संगठन में आए नए कार्यकर्ताओं को भी पूरा सम्मान मिलेगा और सभी को साथ लेकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। एडवोकेट गांधी ने कहा कि डेरा बस्सी क्षेत्र में भी भाजपा के कार्यकर्ता अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में और अधिक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करेंगे और भाजपा को आगामी चुनावों में सफलता दिलाने में अहम योगदान देंगे।
अंत में श्री गांधी ने पंजाब और खासकर डेरा बस्सी के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें और अश्विनी शर्मा के हाथों को मज़बूती दें। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन और निष्ठा ही भाजपा की पहचान है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा