ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की इंस्टाग्राम फैमिली 2.5 मिलियन से ज्यादा हो गई
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार, ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की इंस्टाग्राम के फॉलोवर्स 2.5 मिलियन से ज्यादा हो गए है। वैसे तो खेसारी लाल यादव के करोड़ो चाहनेवाले पूरी दुनियभर में फैले हुए है। सोशल मीडिया की बात कर रहे तो भारी संख्या में फैंस अपने चहिते सुपरस्टार को फॉलो करते है और पल-पल की अपडेट भी रखते है। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर ही अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिये मिलते है और अपनी दिल की बात शेयर करते है।
खेसारी लाल यादव के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स होने पर उन्होंने इस बात की ख़ुशी अपने फैंस के बीच शेयर की। एक पोस्ट के जरिये खेसारी लाल ने लिखा ''हमारी इंस्टाग्राम फैमली आज 2.5 मिलियन से भी ज्यादा हो गई...
जो अब तक इंस्टाग्राम पर हमसे नहीं जुड़े है, उनके लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक शेयर कर रहे है। लव यू ऑल
खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म 'संघर्ष 2' को लेकर काफी चर्चाओं में है। फिल्म की शूटिंग से लेकर फिल्म में खेसारी लाल यादव के लुक की चर्चा भी काफी जोरो से है। वही खेसारी लाल यादव अपने एक ने प्रोजेक्ट के लिए लंदन गए है। हाल ही में खेसारी लाल यादव का गाना 'तबला' काफी सुर्खियों में है। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यह सब जानकारी खेसारी लाल यादव के निजी प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दी .