मोहित कुमार नील के रूप में सोनी सब के वंशज की कास्ट में शामिल हुए

 मोहित कुमार नील के रूप में सोनी सब के वंशज की कास्ट में शामिल हुए

मोहित कुमार नील के रूप में सोनी सब के वंशज की कास्ट में शामिल हुए


उनका किरदार विद्रोही रवैये का है जिनका मुख्य नायिका, युविका के साथ इतिहास रहा है 


सोनी सब का फैमिली ड्रामा शो वंशज दर्शकों को महाजन परिवार की असाधारण और शानदार लाइफस्टाइल की झलक दिखाता है। यह शो दर्शकों को एक विरासती व्यावसायिक साम्राज्य की दुनिया की मनोरम यात्रा पर ले जाता है।


शो में, मोहित कुमार की इन्ट्री जल्द ही विदुर (अलीरज़ा नामदार द्वारा अभिनीत) के विद्रोही बेटे के रूप में होगी। विदुर महाजन परिवार का सबसे विश्वासु व्यक्ति है, जो वर्षों से उनके प्रति अपनी वफादारी के लिए जाना जाता है। इसके विपरीत, महाजन परिवार के बीच पलने-बढ़ने के बावजूद, नील के मन में उनके प्रति गहरी नफरत है। भले ही विदुर नील का एकमात्र रिश्तेदार है, वे विपरीत राय रखते हैं। 


युविका (अंजलि तत्रारी) और नील ऋषिकेश में मिले थे, लेकिन क्या होगा जब नील को पता चलेगा कि युविका अब महाजन परिवार के साथ रहती है? 

शो में नील की भूमिका निभा रहे, मोहित कुमार ने कहा, “नील विद्रोही स्वभाव का है लेकिन अपने पिता विदुर के साथ उसका रिश्ता अनोखा है। भले ही, वे दोनों एक-दूसरे की दुनिया हैं, लेकिन उनकी वफादारी अलग है। नील का जीवन तब और भी जटिल हो जाता है जब वह युविका से दोबारा मिलता है, जो इस बार महाजनों के साथ रहती है, जिस परिवार से वह घृणा करता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि नील के साथ आगे क्या होता है और वह युविका और महाजनों के साथ अपने असामान्य रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाता है। मैं नील के किरदार के विभिन्न पहलुओं को जीवंत करने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।”


वंशज को हर सोमवार से शनिवार रात 10 बजे सोनी सब पर देखते रहें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने